Class 11 history notes in hindi [Chapter-9]

 Class-11 History notes in hindi

Chapter -9 [The Industrial Revolution]

औद्योगिक क्रांति 

अगर ये Chapter आपको अच्छा लगे तो इसे ज़रूर share करें। 


औद्योगिक क्रांति ;- ब्रिटैन में ,1780के दशक और 1850 के दशक के बीच उद्द्योग और अर्थव्यवस्था में जो बदलाव हुआ उसे प्रथम औद्योगिक क्रांति कहते है। 
ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति मशीनों और नई तकनीकियों से जुड़ा है। 

ब्रिटेन के बारे में 

ब्रिटेन एक ऐसा पहला देश था जिसमें आधुनिक औद्योगिक क्रांति हुई। 
इसके तीन हिस्से थे ;-इंग्लैंड ,वेल्स और स्कॉटलैंड इन पर एक ही राजा का शासन था। 
इसका मतलब था की यहां पर एक ही सिक्का चलता था ,एक ही कानून व्यवस्था ,और एक ही बाज़ार व्यवस्था थी। 
सत्रहवीं सदी के आखरी पहलु में विनिमय प्रणाली शुरू हो गयी। 

शहर ,व्यापार और वित्त 

यूरोप के देश का क्षेत्रफल18 वीं सदी में तेज़ी से बढ़ना शुरू हो गया। 
लन्दन बाज़ारो का केंद्र था। लन्दन ने ऋण प्राप्ति प्रधान के रूप में एम्स्टर्डम का स्थान ले लिया। 
इंग्लैंड में माल की आवाजाही पानी के जहाज़ों से होती थी। 
लोग अपने गाँव छोड़कर नगरों में काम करने के लिए आ गए। 
प्रौद्योगिकी में परिवर्तन हुए नए परिवहन रेल मार्गो से शुरू हुआ। 


औद्योगिक क्रांति में कोयला और लोहा 

  1. इंग्लैंड में कोयला ,लोह -अयस्क और लोहा उपलब्ध था। ये सब मशीनीकरण में काम आते थे। 
  2. इन सब के आलावा इंग्लैंड में अन्य खनिज भी पाए जाते थे। 
  3. काठ कोयले का प्रयोग लोह प्रगलन में किया जाता था। 
  4. काठ कोयला चारकोल के नाम से जाना जाता है। 
  5. काठ कोयला ज़्यादा दूर तक नहीं ले जाया जाता था क्योकि ये टूट जाया करता था। 
  6. हेनरी कोर्ट ने बेलन मिल (रोलिंग मिल) का आविष्कार किया। 
  7. ब्रिटेन में उच्च कोटि का कोयला पाया जाता था। 
  8. कोलब्रूकडेल के ढलवा लोहे का पुल था।
  9. कोयला क्षेत्र समुंद्र तट के पास ही थे। 
  10. इसलिए जो जहाज़ का निर्माण करते थे उनका उत्पादन खूब बढ़ा। 
लोहा और कोयला 

मशीनों का आविष्कार;-

  1. उड़न तुरी करघे (Flying shuttle loom);- इसका आविष्कार जॉन के ने 1733 में किया था। इसकी मदद से कम समय में अधिक चौड़ा कपड़ा बनाया जा सकता था।
  2. जेम्स हरग्रीव्ज़;-इन्होने (Spinning jenny)का अविष्कार किया। इस मशीन से एक व्यक्ति एक साथ कई धागे कात सकता था। 
  3. वॉटर फ्रेम (Water loom);-इसका अविष्कार रिचर्ड आर्कराइट ने 1769 में किया था। इस मशीन से लिनन और सूती धागे दोनों को मिलाकर कपड़ा बनाने के बजाय अकेले सूती धागे से विशुद्ध सूती कपड़ा बनाया जाने लगा। 
  4. 'म्यूल'  ये मशीन 1779 में सैम्युअल क्राम्टन ने बनाई थी। इससे काता हुआ धागा बहुत मज़बूत होता था। 


भाप की शक्ति के बारे में जानकारी ;-
  • भाप की शक्ति से बड़े पैमाने पर लोग औद्योगीकरण कर सकता थे। 
  • पानी से भी ऊर्जा उत्त्पन्न की जाती थी। 
  • भाप की शक्ति उच्च तापमानों पर दबाव पैदा करती थी जिससे सभी प्रकार की मशीने चलाई जाती थी। 
  • भाप की शक्ति का इस्तेमाल पहली बार खनन उद्योग में हुआ। 
  • भाप का एक इंजन 1712 में थॉमस न्यूकॉमेन ने बनाया। 
  • केवल कोयले की खानो में भाप के इंजन का इस्तेमाल किया जाता था। 

औरतें और बच्चो ने भी औद्योगीकरण में भाग लिया 

औद्योगिक क्रांति में बच्चो और औरतों में काम करने को लेकर परिवर्तन आये। 
बच्चे अपने परिवार के साथ मिलकर काम करते थे और इनके काम मौसम के अनुसार बदलते रहते थे। 
कारखानों में इन्हें लगातार कई घंटो तक काम करना पड़ता था। 
पुरुषो को कम मज़दूरी दी जाती थी इस से अपने घर का ख़र्च नहीं चल पता था। जिस से पूरे परिवार को मिलकर काम करना पड़ता था। 
 

Post a Comment

0 Comments