Class 11 history notes in hindi [ chapter - 8]

Class 11 History Notes In Hindi

Chapter - 8 [Confrontation Of Cultures History]

संस्कृतियों का टकराव 
इस Chapter में 15 वीं से 17 वीं शताब्दी के दौरान यूरोपवासियों और उत्तरी तथा दक्षिणी अमरीका के निवासियों के बीच हुए संघर्ष के कुछ पहलुओं संख्या जायगा। 
अरावाकी लुकायो ;- अरावाकी समुदाय के लोग कैरिबियन सागर के सैकड़ो द्वीपसमूहों में रहते थे। 
इन लोगो को आज बहामा कहा जाता है। 
अरावाक लोग लड़ते नहीं थे। 
ये लोग नाव (नौका) बनाते थे। ये लोग आपस में मिलकर खेती करते थे ताकि समुदाय के सभी सदस्यों को खाना मिल सकें। 
इन लोगो में बहुविवाह प्रथा प्रचलित थी। 
आरावक लोग सोने के आभूषण पहनते थे। 
तुपिनांबा (Tupinamba);- ये लोग दक्षिणी अमरीका के पूर्वी समुद्र तट और ब्राज़ील नामक पेड़ो के जंगलो में बसे होते थे। 
ये लोग अपनी ज़िन्दगी बहुत खुशहाल तरीके से गुज़ारते थे। 

एज़टेक जन ;-

  1. एज़टेक लोग उत्तर से आये थे और ये लोग मेक्सिको की खाड़ी में बस गए। 
  2. योद्धा ,पुरोहित और अभिजात वर्गों को सम्मान मिलता था और व्यापारियों को भी कुछ विशेष अधिकार दिए जाते थे। 
  3. एज़टेक लोगो के पास ज़मीन की कमी थी इसलिए इन्होने भूमि उद्धार (Reclamation) किया। 
  4. लोग मक्का ,फलियां ,कद्दू ,आलू और अन्य फैसले उगते थे। 
  5. एज़्टेक लोग पढ़ाई का पूरा ध्यान रखते थे। 



चिनाम्पा ;- सरकंडे की बहुत बड़ी चटाइयों को बुनकर और उन्हें मिटटी तथा पत्तो से ढंककर एज़टेक लोगो ने मैक्सिको में कृतिम टापू बनाए। 

भूमि उद्धार ;- किसी बंजर भूमि को आवासीय अथवा खेती करने के लिए बनाना। 

माया लोग ;- 
  • ये लोग मक्के की खेती करते थे। 
  • माया लोगो के त्यौहार ,फसल काटना बोना सब धार्मिक क्रियाकलाप मक्के की खेती पर आधारित थे। 
  • माया लोगो के पास अपनी एक चित्रात्मक लिपि थी। 
पेरू के इंका लोगो के बारे में जानकारी ;-
  • प्रथम इंका शासको ने मेंको कपाक ने कुज़को में अपनी राजधानी बनाई। 
  • इनकी भाषा क्वेचुआ थी।  
  • ये लोग इक्वेडोर से चिली तक 3000 मील तक फ़ैल गए। 
  • इन्होने पहाड़ो के बीच इक्वेडोर से चिली तक सड़क बनानी सुरु कर दी। 
  • इंका सभ्यता का आधार कृषि पर आधारित था। 
  • इंका साम्राज्य का ढांचा पिरामिडनुमा था। 
सृष्टिशात्र (cosmograpy) ;- विश्व का मानचित्र तैयार करने का विज्ञान था।


पिज़ारों और इंका लोगो के बारे में ;-
  1. पिज़ारों समुदाय अनपढ़ था। 
  2. पिज़ारों लोग सेना भर्ती होकर केरेबियन द्वीपसमूह में आये। 
  3. पिजारो ने इनका लोगो के बारे में ये सुन रखा था की इंका राज्य सोने चाँदी का देश (El-dor-ado)है। 


 Important Dates [महत्वपूर्ण दिनाँक ]

1492;-कोलम्बस ने बहामा द्वीपसमूह और क्यूबा पर स्पेन की दावेदारी की। 
1494;-' अनखोजी दुनिया ' का पुर्तगाल और स्पेन के बीच बंटवारा हुआ। 
1498;- वास्कोडिगामा कालीकट पर पहुंचा। 
1499;-अमेरिगो वेस्पुसी ने दक्षिणी अमरीका के समुन्द्र तट को देखा। 
1500;- कैब्राल ने ब्राज़ील पर पुर्तगाल की दावेदारी की। 
1521;- कार्टेस ने एज़टेक लोगो को हराया। 
1532;- पिज़ारों ने इंका राज्य को जीता था। 
1571;- स्पेन के सैनिको ने फिलिसपीन्स को जीता था। 
1600;- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्तापना हुई। 
1602;- डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई। 



Post a Comment

0 Comments