class 11 history notes in hindi [Chapter -7]

 Class 11 history notes in hindi 

Chapter -7 Changing cultural traditions

बदलती हुई सांस्कृतिक परंपराएँ 

ये chapter अगर आपको अच्छा लगे तो इसे आगे share ज़रूर करें।
 Thank you.

इस chapter में हम बदलती हुई संस्कृतियों के बारे में देखेंगे। 

चौदहवीं शताब्दी से सत्रहवीं शताब्दी के अंत तक यूरोप के देशो में नगरों की संख्या बढ़ रही थी। 
एक विशेष प्रकार की ' नगरीय -संस्कृति ' विकसित हो रही थी। 
यूरोप में इतिहास की समझ बढ़ने लगी। 
लोग अपने ' आधुनिक विश्व 'की तुलना यूनानी व रोमन ' प्राचीन दुनिया 'से करने लगे। 

रैनेसाँ ;- इसका शाब्दिक अर्थ -पुनर्जन्म है। और हिंदी में इसका अर्थ पुनर्जागरण है। 

इटली के नगरों का पुनरुत्थान कैसे हुआ 

  1. पश्चिम रोम के साम्राज्य के पतन के बाद इटली के राजनितिक और सांस्कृतिक केन्द्रो का विनाश हो गया। 
  2. इटली एक कमज़ोर देश था। 
  3. ये अलग- अलग टुकड़ो में बटा था। 
  4. बारहवीं शताब्दी से जब मंगोलो ने चीन के साथ ' रेशम -मार्ग ' से व्यापार किया। 
  5. इस व्यापर के ज़रिये पश्चिम यूरोपीय देशो को व्यापर में बढ़ावा मिला।
विश्वविद्यालय और मानवतावाद 
यूरोप में सबसे पहले विश्वविद्द्यालय इटली के शहरों में बने। 
ग्यारहवीं शताब्दी से पादुआ और बोलोनिया विश्वविद्यालय विधिशास्त्र के अध्ययन केंद्र बन गए 
मानवतावाद का अर्थ ;- यह शब्द लातिनी भाषा 'ह्यूमेनिटास ' जिससे ' ह्यूमेनिटिज़ शब्द बना है इस शब्द का अर्थ 'संस्कृति ' में लिया गया था। 


इतिहास का मानवतावादी दृस्टिकोड ऐसा था ;-

मानवतावादी और बाद के विद्वानों द्वारा प्रयुक्त कालक्रम 

5 -14 शताब्दी में मध्य युग शुरू हुआ। 
5 -9 शताब्दी  तक अन्धकार युग था। 
9 -11 शताब्दी तक आरंभिक युग था। 
11 -14 शताब्दी तक उत्तर मध्य युग था। 
15 शताब्दी से आधुनिक युग की शुरुआत हुई थी। 

लियोनार्डो दा विन्ची (1452-1519 )

लियोनार्डो दा विन्ची ने ने 'मोना लीसा'और 'द लास्ट सपर 'के चित्रों की रचना की थी।
इनका सपना था कि ये आसमान में उड़ सकें। 
इन्होंने एक उड़न-मशीन का प्रतिरूप (Design) भी बनाया। 

माइकल एंजेलो बुआनरोत्ती (Michael Angelo Buonarroti,1475-1564)

  1. इन्होंने पॉप के सिस्टीन चैपल की भीतरी छत में लेपचित्र बनाया। 
  2. 'दि पाईटा' नामक प्रतिमा भी बनाई। 
  3. इन्होने सेंट पीटर गिरजे के गुम्बद का डिज़ाइन बनाया।
  4. इन सब चीज़ो की वजह से माइकल एंजलो अमर हो गए। 
           
पहले छापेखाने का निर्माण सन 1455 में जोहानेस गुटेनबर्ग ने किया। 
इन्होंने बाईबल की 150 प्रतियाँ छापी। 


लोरेंज़ा वल्ला (Lorenza da valla ,1406-1457)
ये विश्वास करते थे कि इतिहास का अद्ध्ययन व्यक्ति को पूरी तरह जीवन बिताने के लिए प्रेरित करता है। 
इन्होंने अपनी पुस्तक ऑप्लेज़र में भोग विलास पर लगाई गयी ईसाई धर्म की आलोचना की। 

कोपरनिकस ;-

ईसाई लोग यह सोचते थे कि मनुष्य पापी हैं। 
यूरोपियन विज्ञानं के क्षेत्र से एक युगांतरकारी परिवर्तन मार्टिन लूथर के समकालीन कोपरनिकस (1473-1543) के काम से आया। 
कोपरनिकस एक निष्ठावान ईसाई थे। 
उन्होंने एक पाण्डुलिपि लिखी थी उसका नाम 'दि रिवल्युशनिबस ' था। 
ये पाण्डुलिपि उन्होंने अपने अनुयायी जोशिम रीटिकास  को सौंप दी थी।

Important Dates [महत्वपुर्ण दिनाँक ]
  1. 1300;- इटली के विश्वविद्द्यालय में मानवतावाद पढ़ाया जाने लगा। 
  2. 1390;- जैफ्री चॉसर की ' कैंटरबरी टेल्स ' का प्रकाशन हुआ। 
  3. 1484;- पुर्तगाली गणितयज्ञो ने सूर्य का अध्ययन कर अक्षांस की गणना की थी। 
  4. 1492;- कोलम्बस अमेरिका पहुंचे। 
  5. 1495;-लियोनार्डो द विन्ची ने ' द लास्ट सपर ' का चित्र बनाया। 
  6. 1516;- टॉमस मोर की यूटोपिया का प्रकाशन हुआ। 
  7. 1517;-मार्टिन लूथर ने नाइंटी फाइव थिसेज़ की रचना की थी। 
  8. 1525;-जर्मनी में किसान विद्रोह। 
  9. 1673;- पैरिस में 'अकादमी ऑफ़ साइंसेज़ ' की स्थापना। 
  10. 1687;- आइज़क न्यूटन के प्रिन्सिपिया मैथेमैटिका (Principia Mathematica) का प्रकाशन किया। 

 
 



Post a Comment

0 Comments