Class 12 history chapter 6
Important question and answer in Hindi
भक्ति सूफी परंपराएं धार्मिक विश्वासों में बदलाव और श्रद्धा ग्रंथ (लगभग 8 वीं से 18 वीं सदी तक)
प्रश्न 1:-देवी की उपासना किसके द्वारा की जाती थी ?
उत्तर ;- देवी की उपासना अधिकतर सिंदूर से पोते गए पत्थर के रूप में ही की जाती थी ।
प्रश्न 2;-धर्म के इतिहासकार भक्ति परंपरा को कितने भागों में बांटते हैं ?
उत्तर;- धर्म के इतिहासकार भक्ति परंपरा को दो वर्गों में बांटते हैं;-
- सगुण ;- शिव,विष्णु तथा उनके अवतारवाद देवियों की आराधना की जाती है।
- निर्गुण ;- अमूर्त निराकार ईश्वर की उपासना की जाती है।
उत्तर ;-सगुण भक्ति की दो शाखा थी;-
1;- राम भक्ति शाखा
2;- कृष्ण भक्ति शाखा
राम भक्ति शाखा के संत तुलसीदास थे।
कृष्ण भक्ति शाखा के संत सूरदास और मीराबाई थे।
निर्गुण भक्ति की दो शाखा थी ;-
1;-ज्ञान मार्गी शाखा
2;-प्रेम मार्गी शाखा
ज्ञानमार्गी शाखा के संत कबीर थे।
प्रेम मार्गी शाखा के संत जायसी थे।
प्रश्न 4 ;-इस्लाम की प्रमुख पांच बातें कौन-कौन सी थी?
उत्तर;-इस्लाम की प्रमुख पांच बातें निम्नलिखित हैं;-
1:- 'अल्लाह' एकमात्र ईश्वर है।
2:-पैगंबर मोहम्मद उनके दूत हैं।
3:- खैरात बांटने चाहिए।
4:- रमजान के महीने में रोजा रखना चाहिए।
5:- हज के लिए मक्का जाना चाहिए।
प्रश्न 5 ;- बाबा गुरु नानक के बारे में संक्षिप्त में बताइए ?
उत्तर;- बाबा गुरु नानक(1468-1539) ने निर्गुण भक्ति का प्रचार प्रसार किया है यह किसी नवीन धर्म की स्थापना नहीं करना चाहते थे उनकी शिक्षाओं को आदि ग्रंथ साहब में संकलित किया गया है।
0 Comments