Class -11 history notes [Part-1]
The biginning of time [समय की शुरुआत से ] [part-1]
इस अध्याय मे ये बताया है कि मानव कब और किस रूप में सर्वप्रथम अस्तित्व मे आया।
लगभग 56 वर्ष पहले पृथ्वी पर ऐसे लोगो का प्रादुर्भाव हुआ जिन्हे हम मानव कह सकते है।
आज हम जिन रूप में मानव को देखते हैं वैसे लोग 1,60,000 साल पहले पैदा हुए थे।
लगभग 8000 ईसापूर्व तक मानव इतिहास के लम्बे आरसे के दौरान लोग , दुसरो
द्वारा मारे गए या अपनी मौत खुद मरे प्राणियों के शरीर में से मांस निकल कर ,जानवरो का शिकार
करके अथवा पेड़ पोधो से कंदमूल फल और बीज आदि बटोर कर अपना पेट भरते थे। धीरे -धीरे उन्होंने
पथ्थरो से औज़ार बनाना और आपस में बातचीत करना सीख लिया।
जीवाश्म -जीवाश्म [fossil] शब्द एक अत्यंत पुराने पौधे जानवर या मानव के उन अवशेषों या छापो
के लिए प्रयुक्त किया जाता हैं जो एक पथ्थर के रूप में बदलकर अक्सर किसी चट्टान में समा जाते है और
फिर लाखो सालो तक उसी रूप में पड़े रहते है।
प्राइमिट - स्तनपायी प्राणियों के एक अधिक बड़े समूह के अंतर्गत एक उपसमूह हैं। इस प्राइमिट उपसमूह में
वानर ,लंगूर और मानव शामिल हैं। उनके शरीर पर बाल होते हैं। बच्चा पैदा होने से पहले अपेक्षाकृत लम्बे समय
तक माता के गर्भ में पलटा हैं। माताओ में बच्चे को दूध पिलाने के लिए ग्रंथियाँ होती है ,प्राइमिट प्राणियों के दाँत
भिन्न -भिन्न किस्मो के होते हैं।
1 Comments
Thank you for your guidance. 😊☺
ReplyDelete