class 11 history notes in hindi [chapter -2]

 Class -11 chapter-2 [Notes]

Writing and city life [लेखन कला और शहरी जीवन ]


ये chapter आगे भी शेयर [share]करे। 

इस chapter में मेसोपोटामिया,लेखन कला ,शहरी जीवन के बारे में है। 

शहरी जीवन की शुरुआत मेसोपोटामिया में हुई थी। फरात और दजला नदियो के बीच स्थित यह प्रदेश आजकल इराक गड़राज्य का हिस्सा है।मेसोपोटामिया की सभ्यता अपनी सम्पन्नता ,शहरी जीवन ,विशाल एवं समृद्ध साहित्य ,mathes और खगोलविद्धिया के लिए प्रिसिद्ध है। 

अभिलिखित इतिहास के आरम्भिक काल में ,इस प्रदेश को मुख्यता इसके शहरीकृत दक्षिड़ी भाग को सुमेर और अक्कद कहा  जाता है। 

मेसोपोटामिया और उसका भूगोल 

इराक भौगोलिक विविधता का देश है। यहाँ 7000 से ज़्यादा 6000 ईसापूर्व के बीच खेती शुरू हो गयी थी। उत्तर में ऊँची भूमि है जहां 'स्टेपी 'घास के मैदान है ,यहाँ पशुपालन खेती की तुलना में आजीविका का अच्छा साधन है। 

पूर्व में दजला की सहायक नदियाँ ईरान के पहाड़ी प्रदेशो में जाने के लिए परिवहन का अच्छा साधान है। 

फरात नदी रेगिस्तान में प्रवेश करने बाद कई धाराओं में बँटकर बहने लगती है। इनसे आवश्यकता पड़ने पर गेहूँ ,जौ और मटर या मसूर के खेतो की सिचाई की जाती थी। 


Important points;
  • शहरी अर्थव्यवस्थाओं में खाद्य उत्पादन के अलावा व्यापर,उत्पादन और तरह तरह की सेवाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है
  • नगर के लोग आत्मनिर्भर नहीं रहते और उन्हें नगर या गांव के अन्य लोगो द्वारा उत्पन्न वस्तुओ या दी जाने वाली सेवाओं के लिए उन पर आश्रित होना पड़ता है
  • उनमे आपस में बराबर लेन- देन होता रहता है
  • शहरी अर्थव्यवस्था में एक सामाजिक संगठन का होना भी जरुरी है
  • शहरी विनिर्माताओं के लिए ईंधन , धातु , विभिन्न प्रकार के पत्थर लकड़ी आदि ज़रूरी चीज़े भिन्न – भिन्न जगहों से आती है जिसके लिए संगठित व्यापार और भण्डारण की भी आवश्यकता होती है
  • शहरों में अनाज और अन्य खाद्य – पदार्थ गावो से आते है
  • इसके आलावा , शहरी अर्थव्यवस्था को अपना हिसाब किताब लिखित रूप में रखना होता है
  • शहरी केंद्र खाद्य उत्पादन व्यापार, विनिर्माण और सेवाओं जैसे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में शामिल होते हैं
  • कांस्य उपकरण निर्माता को धातु, लकड़ी का कोयला की आवश्यकता होती है। इसलिए वे अन्य लोगों के उत्पादों या सेवाओं पर निर्भर करते हैं।
  • श्रम विभाजन शहरी जीवन की निशानी है
  • शहरों में एक सामाजिक संगठन होना चाहिए
  • ईंधन, धातु, विभिन्न पत्थर, लकड़ी आदि, शहर निर्माताओं के लिए कई स्थानों से आते हैं
  • गाँव से शहर तक अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की डिलीवरी होती है
  • इस प्रकार संगठित व्यापार और भंडारण की आवश्यकता है

मारी नगर की विशषताएँ ;

(i) मारी का विशाल राज महल वहां के शाही परिवार के निवास स्थान के साथ-साथ प्रशासन और उत्पादन विशेष रूप से कीमती धातुओं के आभूषणों के निर्माण का मुख्य केंद्र भी था ।

(ii) दैनिक सूचियों के अनुसार राजा के भोजन की मेज पर रोज भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ पेश किए जाते थे,जैसे -आटा, रोटी, मांस, मछली,फल, मदिरा और बीयर ।

(iii) संभवतः राजा अपने साथियों के साथ बैठकर सफेद पत्थर जड़े आंगन में बैठकर भोजन करता था ।

(iv) राजमहल का केवल एक ही प्रवेश द्वार था जो उत्तर की ओर बना हुआ था ।

(v) राजा विदेशी अतिथियों और प्रमुख लोगों से कमरा नंबर 132 में मिलता था जहां के भित्ति चित्रों को देखकर आगंतुक हैरान हो जाते थे ।

(vi) राजमहल 2.4 हेक्टेयर के क्षेत्र में स्थिति अत्यंत विशाल भवन था जिसमें 260 कक्ष बने हुए थे।


Important date[महत्वपूर्ण दिनाँक ]

* लगभग 5000 ईसापूर्व ;- दक्षिणी मेसोपोटामिया में सबसे पुराने मंदिरो का बनना। 
* लगभग 3000 ईसापूर्व ;-मेसोपोटामिया में लेखन कार्य की शुरुआत। 
* लगभग 2600 ईसापूर्व ;- कीलाकार लिपि का विकास। 
* लगभग 2400 इसापूर्व ;- सुमेरियन के स्थान पर अक्कदी भाषा का प्रयोग। 
* लगभग 1000 ईसापूर्व ;-लोहे का प्रयोग। 
* 668 -627 ;-असुरबनीपाल का शासन। 
* 331 ईसापूर्व ;-सिकंदर ने बेबीलोन को जीता। 

Post a Comment

0 Comments