class 11 history notes in hindi [chapter-1]

 class-11 chapter 1[notes part-3]

The biginning of time [समय की शुरुआत से]

भाषा और कला 

1 . होमिनिड भाषा में अंगविक्षेप या हाथो का संचालन शामिल था। 
2. उच्चरित भाषा से पहले गाने या गुनगुनाने जैसे मौखिक या अ -शाब्दिक संचार का प्रयोग होता था। 
3. मनुष्यो की वाड़ी का प्रारम्भ संभवतः आह्वान या बुलावो की किर्या से हुआ जैसा की नर -वानरों में देखा जाता है। 

होमोहैबिलिस के मस्तिष्क में कुछ ऐसी विशेषता थी जिनके कारण उसके लिए बोलना सम्भव हुआ होगा। 
स्वर -तंत्र का विकास लगभग २००,००० वर्ष पहले हआ था। 
अल्टामीरा की गुफा चित्र 
अल्टामीरा  स्पेन में स्थित एक गुफा -स्थल है। अल्टामीरा की गुफा की छत पर बनी चित्रकारी की ओर मार्सिलानो सैज़ दी साउतुओला [marcelino sanz de sautuola] का ध्यान उसकी बेटी मरिया द्वारा नवम्बर 1879 में दिलाया गया था। 

हादजा जनसमूह 

हादज़ा शिकारियों तथा संग्राहको का एक छोटा समूह है जो 'लेक इयासी ' एक खरे पानी की विभ्रंश घाटी में बनी झील के आसपास रहते हैं। पूर्वी हादजा का इलाका सूखा और चट्टानी है ,झा घास ,कांटेदार झाड़ियाँ और एकासियो के पेड़ों की बहुतायत हैं,लेकिन यह जंगली खाध -वस्तुए भरपूर मात्रा में मिलती है। 
हादजा लोग हाथी को छोड़ क्र बाकि सभी जानवरो का शिकार करते हैं और उनका मांस कहते है। 
जिस तरह का वनस्पति खाद्य बारिश के 6 महीनो में मिलता है वह सूखे के मौसम में मिलने वाली खाद्य वस्तुओ से भिन्न है ; लेकिन वह खाद्य पदार्थ की कोई कमी नहीं रहती। 
देश के हर हिस्से में घास के खुले मैदान हैं ,लेकिन हादजा लोग वहां कभी अपना शिविर नहीं बनाते। शिविर उनके शिविर पेड़ों अथवा चट्टानों के बीच बल्कि तरजीही तौर पर वहाँ लगाए जाते हैं जहाँ ये दोनों सुविधाएँ उप्लब्ध हों। 
नमी के मौसम में हादजा लोगो के शिविर आमतौर पर छोटे और दूर -दूर तक फैले हुए होते हैं और सूखे के मौसम में पानी के स्त्रोतों के आसपास बड़े और घने बसे होते है। 
सूखे के मौसम में भी उनके यहाँ भोजन की कोई कमी नहीं रहती।''
संजातिव्रत - [Ethnography] में समकालीन नृजातीय समूहों का विश्लेषडात्मक अध्ययन होता है। इसमें उनके रहन -सहन ,खान -पान आजीविका के साधन ,प्रौद्योगिकी आदि की जाँच की जाती है। 
मानव विज्ञान[Anthropology] एक ऐसा विषय है जिसमें मानव संस्कृति और मानव जीव विज्ञान के उद्द्विकास पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। 

Post a Comment

0 Comments