Class 12 history chapter 2 [Important questions and answers]

 Class 12th history chapter 2
Important questions answers 
राजा, किसान और नगर

प्रश्न 1;-ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि ओ का अर्थ किसने निकाला था?
उत्तर;-1830 के दशक में इस कंपनी के एक अधिकारी जेम्स प्रिंसेप ने ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि ओ का अर्थ निकाला था।
प्रश्न 2;- अभिलेख किसे कहते हैं?
उत्तर;- अभिलेख उन्हें कहते हैं जो पत्थर धातु या मिट्टी के बर्तन जैसी कठोर सत्य पर खुदे होते हैं।
प्रश्न 3;- अभिलेखों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर;- अभिलेखों के अध्ययन को अभिलेख शास्त्र कहते हैं।
प्रश्न 4;- सबसे महत्वपूर्ण जनपद कौन से थे?
उत्तर;- वजी, मगध, कौशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंती यह महत्वपूर्ण जनपद में गिने जाते हैं।
प्रश्न 5;- जनपद किसे कहते हैं?
उत्तर;- जनपद उसे कहते हैं जहां कोई जन ,लोग, कुल या जनजाति अपना पांव रखता है और बस जाता है।
प्रश्न 6 ;- सोलह महाजनपद में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन सा था ?
उत्तर ;- सबसे शक्तिशाली महाजनपद मगध था। 
प्रश्न 7  ;- मगध की राजधानी क्या थी ?
उत्तर ;-मगध की राजधानी राजगाह थी जिसका मतलब था राजा का घर। चौथी शताब्दी में इसकी राजधानी पाटलिपुत्र को बना दिया जिसे अब पटना के नाम से जाना जाता है। 
प्रश्न 8 ;- अशोक के अभिलेख किस भाषा में लिखे होते है ?
उत्तर ;- अशोक के अभिलेख प्राकृत ,अरामाइक ,खरोष्ठी और ब्राह्मी लिपि में लिखे हुए है। 
प्रश्न 9 ;- मोर्ये वंश का पहला शासक कौन था ?
उत्तर ;- पहला शासक मोर्ये काल का चन्द्रगुप्त मौर्य था। 
प्रश्न 10;- मौर्य साम्राज्य के प्रमुख केंद्र कौन से थे ? 
उत्तर ;- मौर्य साम्राज्य के राजनितिक केंद्र एक राजधानी पाटलिपुत्र और चार प्रान्त थे ;- तक्षशिला ,उज्जयिनी ,तोसलि और सुवर्णगिरि थे। 
प्रश्न 11;- चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबारी का नाम बताइय ?
उत्तर ;- चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबारी का नाम मेगास्थिनीज़ था। 
प्रश्न 12;- मेगास्थिनीज़ की पुस्तक का नाम लिखिए ?
उत्तर ;- इंडिका। 
प्रश्न 13 ;- अग्रहार किसे कहते है ?
उत्तर ;-अग्रहार उस भूमि को कहते थे जो ब्राह्मणो को दान की जाती थी। ब्राह्मणो से कोई भी कर नहीं लिया जाता था। ब्राह्मणो को खुद ही कर लेने का अधिकार हासिल था। 






अगर आपको इस Chapter के नोट्स पढ़ने है तो नीचे Click करें। 






Post a Comment

0 Comments